चेक बाउंस प्रकरण: कोर्ट के समन और वारंट की अवहेलना करने वाला गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

शिकंजा……

तल्लीताल थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजा गया
जुडिशल मजिस्ट्रेट के गैर जमानती वारंट जारी करने के आदेश के बाद सक्रिय हुई पुलिस

नैनीताल। कॉर्बेट हलचल
चेक बाउंस होने के एक मामले में न्यायालय के समन और वारंटो की अवहेलना करने के आरोपी को तल्लीताल थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश


पुलिस के अनुसार आरोपी सुहेल सिद्दीकी पुत्र मोहम्मद एहसान, निवासी-नीलोफर एंपोरियम तल्लीताल, न्यायालय की ओर से जारी समन एवं जमानती वारंटो की तामीली के बाद भी लंबे समय से न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

इस मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। जुडिशियल मजिस्ट्रेट नैनीताल के आदेश पर जारी गैर जमानती वारंट (NBW) वारंट के अनुपालन में आरोपी सुहेल सिद्दीकी को थाना तल्लीताल पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत


आरोपी को दोपहर में जुडिशियल मजिस्ट्रेट नैनीताल के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कोर्ट की अवहेलना पर न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को 14 दिन की रिमांड पर न्यायिक हिरासत भेजा गया है।

Ad_RCHMCT