देहरादून:-(WEATHER ALERT) राज्य मे नैनीताल,बागेश्वर सहित इन जिलों में आज भी भारी बारिश की संभावना का येलो अलर्ट जारी।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून:-(WEATHER ALERT) राज्य मे नैनीताल,बागेश्वर सहित इन जिलों में आज भी भारी बारिश की संभावना का येलो अलर्ट जारी।।

देहरादून-उत्तराखंड राज्य के मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने एक बार फिर बुलेटिन जारी किया गया है।मौसम बुलेटिन के अनुसार आज 13 सितंबर को राज्य के 4 जनपदो नैनीताल ,बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण

इसके अलावा कहीं-कहीं गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने 14 सितंबर को देहरादून ,टिहरी, चमोली ,नैनीताल ,चंपावत ,बागेश्वर पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तथा सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) एम.सी. पांडे को 'ग्लोबल लीडर्स फाउंडेशन' की मानद फेलोशिप

मौसम विभाग ने 15 सितंबर को देहरादून, टिहरी ,चमोली ,उत्तरकाशी ,नैनीताल , चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

वही 16 सितंबर को नैनीताल ,उत्तरकाशी, चंपावत ,बागेश्वर ,पिथौरागढ़ ,देहरादून ,टिहरी ,चमोली जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा राज्य के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

वहीं सभी से नदी नालों से दूर रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Ad_RCHMCT