मुख्यमंत्री धामी ने 1456 अभ्यर्थियों को दी सरकारी नौकरी की सौगात

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर में आयोजित कार्यक्रम में 1456 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 109 समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी (लोक सेवा आयोग से चयनित) और 1347 सहायक अध्यापक (एल.टी.) (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित) शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने नियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह अवसर न केवल उनके जीवन में नया मोड़ है, बल्कि राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी है। उन्होंने युवाओं से पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। बीते चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है, जो कि अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। हाल ही में हरिद्वार में सामने आए नकल प्रकरण पर उन्होंने कहा कि सरकार ने तत्काल कार्रवाई कर CBI जांच की संस्तुति के साथ परीक्षा निरस्त की।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि जल्द ही बीआरपी, सीआरपी, बेसिक अध्यापक और चतुर्थ श्रेणी पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। सभी नए शिक्षकों को प्रारंभ में दुर्गम क्षेत्रों में सेवा देना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, विधायक विनोद चमोली, सचिव रविनाथ रमन, दीपेन्द्र चौधरी और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT