उत्तराखंड में नवनियुक्त 139 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने दिए नियुक्ति पत्र

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उच्च शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत विभिन्न पदों पर नियुक्ति पाए 139 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी और राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तराखंड में नौकरियां केवल योग्यता और क्षमता के आधार पर मिल रही हैं, जो सरकार की निष्पक्षता और पारदर्शिता का परिणाम है। उन्होंने यह भी बताया कि साढ़े तीन वर्षों में राज्य में 23,000 से अधिक नियुक्तियां की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

मुख्यमंत्री ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर, चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रोफेसर और अन्य पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कृषि मंत्री गणेश जोशी और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT