उत्तराखंड- प्रवासी उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ की वेबसाइट मुख्यमंत्री ने की लांच  

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में प्रवासी उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ की वेबसाइट www.pravasiuttarakhandi.uk.gov.in लॉन्च की। यह वेबसाइट आइटीडीए के माध्यम से तैयार की गई है, जिससे प्रवासियों को राज्य सरकार की विभिन्न नीतियों, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 7 नवंबर 2024 को प्रस्तावित प्रवासी उत्तराखण्ड दिवस के अवसर पर देहरादून में देश के विभिन्न प्रदेशों में रह रहे प्रवासियों को आमंत्रित कर भव्य सम्मेलन आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि अपनी मातृभूमि से सबका जुड़ाव होता है और राज्य सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड के प्रवासियों का राज्य के विकास में सहयोग लिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के प्रवासियों ने देश-दुनिया में अपने कार्यों के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने यह भी कहा कि विदेशों में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियों का डाटाबेस अपडेट रखा जाए और उन्हें आमंत्रित कर राज्य में जल्द एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाए। 

यह भी पढ़ें 👉  पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से देवभूमि में शिवभक्तों का अभिनंदन; सीएम धामी ने कांवड़ियों को परोसा भोजन, पुलिसकर्मियों व पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

इस वेबसाइट पर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की महत्वपूर्ण योजनाओं के लिंक भी उपलब्ध हैं, ताकि प्रवासियों को सुविधाएं मिल सकें। प्रकोष्ठ ने विभिन्न स्रोतों से देश के अंदर एवं विदेशों में कार्यरत प्रवासी संगठनों एवं प्रतिष्ठित प्रवासियों के संपर्क सूत्र एकत्रित किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, दीपेंद्र चौधरी, एस.एन. पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, निदेशक आइटीडीए नीतिका खंडेलवाल, प्रवासी उत्तराखंड प्रकोष्ठ के सदस्य सुधीर चंद्र नौटियाल एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT