हल्द्वानी- भूमि धोखाधड़ी के मामलों पर आयुक्त सख्त, रकम लौटाने के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कैम्प कार्यालय में आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का समाधान किया। जन शिकायतों में अधिकांश शिकायतें, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद , सड़क आदि से सम्बन्धित आईं।

कई वर्षों से लम्बित भूमि विवाद की कई समस्याओं का समाधान जनसुनवाई में करने पर लोगों द्वारा आयुक्त का आभार व्यक्त किया। जनसुनवाई में पूर्व विधायक दान सिंह भण्डारी एवं क्षेत्रवासियों द्वारा बताया गया कि भीड़ापानी-ज्योसूडा मार्ग जिसकी लम्बाई लगभग 20 किमी है उक्त मार्ग का काफी वर्षों से मरम्मत नही होने के कारण लोगो को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है जिस पर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा अक्टूबर माह में उक्त मार्ग में मरम्मत कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।   

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

कालिका कॉलोनी तल्ला हल्द्वानी निवासी विमला कन्याल ने बीते जनता दरबार में शिकायत की थी कि अनिल चंद्र सेन निवासी हरिपुरा, बाजपुर द्वारा उनको फर्जी कागजातों पर भूमि विक्रय की गयी। विमला कन्याल ने  67 लाख रुपए की धनराशि दी थी, जिसको अनिल चंद्रसेन ने अक्टूबर माह के अंत में 15 लाख व नवंबर माह के अंत में 15 लाख और बाकी शेष धनराशि को दिसंबर माह के अंत तक वापस करने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

 रक्षित चिलबाल को राकेश कुमार निवासी- धानमील, हल्द्वानी ने जमीन खरीदने के लिए 1 लाख 90 हजार का बयान दिया था, अब रक्षित द्वारा न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई जा रही है और न ही ब्याना वापस किया जा रहा है, जिसका कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने समाधान करते हुए राकेश कुमार को ₹50 हजार तत्काल दिलवाये और शेष धनराशि 15 दिन के भीतर देने वापस लौटने के निर्देश दिए। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सीएम धामी ने किया 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का शुभारंभ; कहा— "डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद का सशक्त माध्यम"

कुल्यालपुर/नवाबी रोड निवासी पूनम देवी ने जनता दरबार में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को बताया कि विगत दिनों उनकी दुकान में अज्ञात महिला ड्रग्स का पैकेट छोड़ गई थी, जिसके कारण उसके पति सूरज टम्टा को एंटी नारकोटिक्स टीम ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनका इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं है। इस संबंध में कुमाऊं आयुक्त ने एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा को मामले की जांच कराने के लिए कहा।

Ad_RCHMCT