मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के 8  अधिकारियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में परिवहन विभाग के तहत सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) पद पर चयनित 8 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नव चयनित अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि यह उनके जीवन की एक नई शुरुआत है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री धामी ने उम्मीद जताई कि ये अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में नवाचार करेंगे और परिवहन विभाग में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड में परिवहन के क्षेत्र में कई चुनौतियां हैं, जिनका सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाहनों की फिटनेस जांच, मोटर वाहन अधिनियम का पालन और सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों में सम्भागीय निरीक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिससे सड़क सुरक्षा और वाहनों की फिटनेस सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

इस मौके पर सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत, अपर सचिव परिवहन एवं प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम रीना जोशी, और परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT