हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के नवीन भवन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण।।

ख़बर शेयर करें -

बुधवार को देहरादून के सेलाकुई स्थित सेंट्रल होप टाउन में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के नवीन भवन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुख्यमार्ग से विश्वविद्यालय के परिसर तक सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा। ट्रंचिग ग्राउंड को अन्यत्र शिफ़्ट किए जाने हेतु परीक्षण कराया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस क्षेत्र में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय का परिसर बनने से क्षेत्र को भी अनेक फायदे होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 15 से 18 वर्ष के सभी 06 लाख 28 हजार किशोरों का टीकाकरण एक सप्ताह में पूर्ण किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के साथ ही अन्य अवस्थापन सुविधाओं को भी विकसित करने के लिए सरकार विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटों में बढ़ोतरी की है, वहीं एमबीबीएस की फीस को भी कम किया है। इसके अलावा एमबीबीएस इंटर्न को मिलने वाले स्टाइपेंड को भी 7500 से बढ़ाकर 17000 कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. हेमचंद्र, दून मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सयाना व अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT