हल्द्वानी- एकाएक आरटीओ ऑफिस के निरीक्षण को पहुंचे मुख्यमंत्री, हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार की शाम हल्द्वानी में आरटीओ ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। अचानक मुख्यमंत्री को सामने देखकर अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को 'स्किल हब' बनाने की तैयारी: मुख्य सचिव ने दिए एकीकृत डैशबोर्ड बनाने के निर्देश; युवाओं को विदेशी नौकरियों के लिए मिलेगा प्रशिक्षण

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की जांच की। सीएम धामी ने आरटीओ ऑफिस के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान समय डिजिटल इंडिया का है, और इसलिए सभी काम डिजिटलीकरण के माध्यम से करने चाहिए। इससे आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के बीच हुई अहम बैठक; उत्तराखंड में सड़क ढाँचे के विस्तार और क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्

 निरीक्षण के दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डीआईजी योगेंद्र रावत, डीएम वंदना सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार और बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट समेत कई नेता मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT