केदारनाथ उपचुनाव को लेकर इस दिन होगा मतदान

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। वोटिंग 20 नवंबर को होगी, जबकि मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी। चुनाव आयोग के अनुसार, 22 अक्तूबर को उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 29 अक्तूबर है, और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 4 नवंबर निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मजबूत एम-पैक्स से सशक्त होंगे गांव और समृद्ध बनेगा उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

बीजेपी और कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया है। हाल ही में मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभा सीटों पर मिली जीत के बाद, कांग्रेस अब केदारनाथ उपचुनाव में भी अपनी जीत की बुनियाद बनाने की कोशिश कर रही है। वहीं, बीजेपी पिछले दो उपचुनावों में हार का सामना कर चुकी है और इस बार जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, दोनों पार्टियों में करीब आधा दर्जन संभावित उम्मीदवारों के नाम चर्चा में हैं। प्रत्याशी चयन के लिए पार्टी हाईकमान से भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इस बार उम्मीदवार की लोकप्रियता और सर्वेक्षण परिणामों को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: मुख्य सेवक सदन में बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां जीत को लेकर गंभीरता से रणनीति बना रही हैं, जिससे यह उपचुनाव दोनों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Ad_RCHMCT