अपहरण के बाद बालक के साथ मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बालक के अपहरण का मामला प्रकाश मेंआया है। आरोप है कि ड्यूड़ी मोड़ तिराहे से उठाने के बाद बालक को बैगुल डैम के किनारे गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  चीना पीक के दुर्गम जंगलों में लापता युवक की खोज: नैनीताल पुलिस, SDRF और डॉग स्क्वॉड का बड़ा सर्च अभियान

बलविंदर कौर निवासी कैथुलिया ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि 10 मई की शाम चार बजे अंग्रेज सिंह, वजीर सिंह, पप्पू सिंह उर्फ परमजीत सिंह, मिंटू सिंह निवासी बैगुल डैम और बूटा सिंह निवासी बगिया बिचुवा ने उसके पुत्र का अपहरण कर उसे मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

 पुलिस ने शनिवार देर शाम आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी अंग्रेज सिंह व वजीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

Ad_RCHMCT