उत्तराखंड में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों और पथराव में आधा दर्जन से अधिक घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद में बड़े भी कूद गए। जहां दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ।  घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

दरअसल यह मामला हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गांव में बच्चे आपस में खेल रहे थे, तभी किसी बात को लेकर उनमें बहस हो गई। मामला तब बिगड़ा जब बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे और कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई, जिसमें महिलाएं भी शामिल रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पिरान कलियर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

पुलिस ने बताया कि झगड़ा एक ही समुदाय की विभिन्न बिरादरियों के बीच हुआ है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही 45 लोगों का चालान धारा 126/135 के तहत किया गया है। पुलिस गांव की गतिविधियों पर करीबी निगरानी बनाए हुए है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि झगड़े की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई। दोनों पक्षों के 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है और प्रारंभिक जांच के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी से फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Ad_RCHMCT