ऑपरेशन अजय के तहत दो विशेष विमानों से लौटे नागरिक, उत्तराखंड के दस लोग भी शामिल

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। ऑपरेशन अजय के तहत इजराइल से रविवार को दो विशेष विमान नागरिकों को लेकर लौटे हैं। इनमें उत्तराखंड के दस नागरिक भी शामिल हैं। जिन्हें दिल्ली से घरों के लिए रवाना कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

बता दें कि इजराइल और फिलीस्तीन में हो रहे युद्ध के बीच भारत सरकार ने इजराइल में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन अजय चलाया हुआ है। इसके माध्यम से लोगों को वापस लाने का काम किया जा रहा है। ऐसे में रविवार को सुबह तड़के दो विशेष विमान के साथ उत्तराखंड के नागरिक भी पहुंचे। जिनका स्वागत दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन के अधिकारियों द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

उत्तराखंड के दस नागरिक को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया और उत्तराखंड सदन दिल्ली विश्राम एवं जल-पान के बाद गंतव्य स्थान के लिए आवश्क्यतानुसार व्यवस्था की गई। अपने सकुशल वापिस आने के बाद सरकार को धन्यवाद कहा।

Ad_RCHMCT