यहां एसएसपी ने कई निरीक्षकों के किए स्थानान्तरण, एसओजी प्रभारी भी बदले

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। एसएसपी अजय सिंह ने जनपद में कानून व्यवस्था और बेहतर करने के उद्देश्य से कई निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। जिन्हें तत्काल नई तैनाती वाले स्थलों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के चार निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। इनमें निरीक्षक कैलाश चंद भट्ट, पुलिस लाइन से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, पुलिस कार्यालय, निरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा, पुलिस लाइन से प्रभारी डी0सी0सी0, पुलिस कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

जबकि निरीक्षक हरिओम राज चौहान, पुलिस लाइन से प्रभारी चुनाव सेल, पुलिस कार्यालय व निरीक्षक मुकेश त्यागी, पुलिस लाइन से प्रभारी एस0ओ0जी0 ग्रामीण क्षेत्र, देहरादून का दायित्व सौंपा गया है।

Ad_RCHMCT