दो दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंचेंगे सीएम धामी, करेंगे शरदोत्सव का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

सुबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के द्वारा कुमाऊं के दौरे किए जा रहे हैं जिसमें आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ जिले में दो दिवसीय दौरा करेंगे जिसके लिए पिथौरागढ़ जिला प्रशासन के द्वारा सभी तैयारी कर ली गई है जानकारी के अनुसार बता दे कि जिला प्रशासन के अनुसार, वह दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर हेलीकाप्टर से नैनी सैनी हवाई पट्टी पहुंचेंगे। वहां से प्रस्थान कर 1 बजकर 10 मिनट पर लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत


जिला प्रशासन ने बताया कि सीएम के तय कार्यक्रम के तहत 1 बजकर 15 मिनट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनसंवाद करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे महिला संगठनों, महिला स्वयं सहायता समूहों से भेंटवार्ता करेंगे। दोपहर साढ़े तीन बजे प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद व सुझाव और चार बजे पंचायत प्रतिनिधियों से भेंट वार्ता करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट


शाम 4 बजकर 40 मिनट पर सीएम धामी देव सिंह मैदान पहुंचेंगे, जहां विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ ही शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी 2022 का शुभारंभ करेंगे। शाम 6 बजकर 15 मिनट पर भाजपा जिला कार्यालय जांएगे, जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ भेंटवार्ता करेंगे।

शाम 7 बजकर 25 मिनट से 7 बजकर 45 मिनट तक तक विभिन्न संगठनों के साथ सीएम धामी की भेंटवार्ता होगी। रात 8 बजकर 30 मिनट पर सोरगढ़ किला जाएंगे।14 नवंबर को मुख्यमंत्री को अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले का भी उद्घाटन करना है, जिसके लिए अभी कार्यक्रम तय नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण


रविवार सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर एनसीसी कैडेट व अन्य प्रतिभागी स्कूली विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम और 10 बजे से 11 बजकर 15 मिनट तक विकास भवन में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

Ad_RCHMCT