महाविद्यालय में हुआ कैडेट शिवानी का स्वागत

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष शिविर में प्रतिभाग कर महाविद्यालय पहुंची कैडेट शिवानी का स्वागत किया गया।पीएनजी महाविद्यालय की 24 यूके गर्ल्स बटालियन एनसीसी यूनिट की कैडेट शिवानी राणा बी.ए.द्वितीय वर्ष की होनहार छात्रा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयन्ती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

एएनओ लेफ्टिनेंट (डॉ.)कृष्णा भारती ने बताया कि शिवानी अध्ययन के साथ साथ एनसीसी की गतिविधियों में निरन्तर सत्यनिष्ठा,कर्मठता व अत्यंत उत्साह से प्रतिभाग करती रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ​राइंका ढेला में मनी कवि त्रिलोचन और चंद्रकुंवर बर्त्वाल की जयंती, कविता पाठ से गूंजा परिसर

इसलिए24यूके गर्ल्स बटालियन अल्मोड़ा द्वारा उनका चयन इस शिविर के लिए किया गया।हर्ष का विषय है कि शिवानी का चयन प्रीआरडी शिविर के लिए भी हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027: आपदा प्रबंधन व सुरक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक; सेक्टरवार निकासी योजना और एआई तकनीक के उपयोग के निर्देश

इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर(डॉ.) एम.सी.पाण्डे,कमान्डिंग ऑफिसर कर्नल एम.के.कान्डपाल,चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर (डॉ.)जी.सी.पन्त, लेफ्टिनेंट(डॉ.)कृष्णा भारती व लेफ्टिनेंट(डॉ.)डी.एन.जोशी सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने शिवानी राणा को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Ad_RCHMCT