चाय की चुस्कियों के बीच सीएम धामी का बड़ा फैसला, खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को मुनस्यारी दौरे के दौरान न केवल अपनी पुरानी यादें ताजा कीं बल्कि क्षेत्र को एक नई सौगात भी दी।

सुबह की सैर पर सीएम धामी रोडवेज बस स्टेशन स्थित मशहूर हीरा टी स्टॉल पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पुराने सहपाठियों के साथ गुड़ की चाय का आनंद लिया। चाय की चुस्कियां लेते हुए उन्होंने हीरा टी स्टॉल की चाय की खुलकर तारीफ की।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

इसी दौरान बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्ण कुमार आर्या ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र के युवाओं के लिए एक इंडोर बैडमिंटन हॉल बनाने की मांग रखी। सीएम धामी ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही हॉल निर्माण की घोषणा कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मेगा प्रोजेक्ट्स पर मुख्य सचिव सख्त: रुद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू करने के निर्देश; शारदा घाट निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने सीएम धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र के युवाओं के खेल विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Ad_RCHMCT