दुःखद- युवती ने साड़ी के फंदे से दी जान, परिवार सदमे में

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बुधवार की सुबह पंतनगर में एक युवती फांसी के फंदे में झूल गई। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के करीब 6 बजे 18 वर्षीय दुर्गावती यादव पंतनगर की चकफेरी कॉलोनी में रहती थी। बताया जाता है कि दुर्गावती के पिता हरिकेश यादव, जो पंतनगर विश्वविद्यालय में ठेके पर सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं, अपनी ड्यूटी से घर लौटे। उस समय दुर्गावती सो रही थी। पिता ने उसे उठाया, जिसके बाद वह घर के पीछे बने गोठ (बकरियां बांधने वाला कमरा) में चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई, तो परिजनों ने जाकर देखा। कमरे के अंदर दुर्गावती साड़ी के फंदे से झूल रही थी। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और टुकटुक से विश्वविद्यालय अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

दुर्गावती की मौत से परिवार और पड़ोस में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को ही उसने छठ पूजा पूरे उत्साह के साथ मनाई थी और किसी तरह की परेशानी या तनाव का कोई संकेत नहीं था। घर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है।

Ad_RCHMCT