उत्तराखंडः इस इलाके में गुलदार ने ग्रामीण को मार डाला

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में वन्यजीव और मानव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा घटना गढ़वाल मंडल के रुद्रप्रयाग जिले से सामने आई है, जहां चोपड़ा क्षेत्र स्थित ग्राम जोंदला के पाली मल्ली गांव में गुलदार ने 54 वर्षीय मनवर सिंह बिष्ट को अपना शिकार बना लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। इस हादसे ने ग्रामीणों में सन्नाटा और भय का माहौल पैदा कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार का लगातार देखा जाना उन्हें चिंतित कर रहा है। वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों को सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की हिदायत दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

साथ ही पुलिस और वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और गुलदार को पकड़ने या क्षेत्र से हटाने के लिए जरूरी कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT