सीएम विशेष प्रमुख सचिव ने किया गौलापार स्टेडियम का निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी।यहाँ पर मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और स्पोर्ट्स कंपलेक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान खेल विभाग के अधिकारियों को स्टेडियम निर्माण के छूटे हुए कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से 15 कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

उन्होंने अगले 6 महीने के भीतर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करते हुए उसके संचालन की रूपरेखा तैयार करने को कहा, अभिनव कुमार ने कहा कि हल्द्वानी में यह स्टेडियम और स्पोर्ट्स कंपलेक्स कुमाऊं भर के युवा खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हल्द्वानी का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और स्पोर्ट्स कंपलेक्स डेढ़ सौ करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा है, साथ ही उन्होंने कहा कि स्टेडियम को निजी हाथों पर दिए जाने पर भी शासन स्तर पर विचार किया जाएगा,

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने बताया कि खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं जिससे पहाड़ की प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिले।

Ad_RCHMCT