आज राज्यपाल से सीएम करेंगे मुलाकात,दे सकते है फीडबैक

ख़बर शेयर करें -

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं। वो विधानसभा में हुई नियुक्तियों के मसले पर आज राज्यपाल को फीडबैक दे सकते हैं। इसके साथ ही अन्य मसलों पर चर्चा भी हो सकती है। माना जा रहा है कि विधानसभा में हुई भर्तियां को रद्द करने के बाद उपजे हालात पर भी चर्चा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति


वहीं अंदरखाने में प्रेमचंद अग्रवाल को लेकर भी सरकार और पार्टी पर दबाव है। लिहाजा माना जा रहा है कि सरकार प्रेमचंद अग्रवाल की कैबिनेट में स्थिती को लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकती है। हाल ही में सीएम धामी दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं से मिलकर लौटे हैं लिहाजा माना जा रहा है कि प्रेमचंद अग्रवाल को हटाया भी जा सकता है। इसके साथ ही कैबिनेट विस्तार को लेकर भी चर्चाएं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत


वहीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने भी आज राज्यपाल से मुलाकात की है। उन्होंने विधानसभा भर्ती प्रकरण की रिपोर्ट प्राप्त होने पर की गई कड़ी कार्यवाही के बाद राज्यपाल रि. ले. जनरल गुरमीत सिंह से आज राजभवन में शिष्टाचार भेंट की|


इस भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को विधानसभा में नियम विरुद्ध तदर्थ नियुक्तियों पर प्राप्त जांच रिपोर्ट और उस पर लिये गए निर्णयों से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

वहीं राज्यपाल ने भी निर्धारित समय के पूर्व जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर विशेषज्ञ समिति के प्रयासों को सराहा और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा लिए गए निर्णयों पर संतोष व्यक्त किया, तथा विधानसभा की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने का सुझाव दिया|

Ad_RCHMCT