उत्तराखंड मे बढ़ी ठंड, कई जिलों मे शीत दिवस, घना कोहरे का येलो अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

Weather Forecast FOR UTTARAKHAND Weather Forecast for uttarakhand Weather Forecast corbetthalchal.in Uttrakhand weather Dehradun weather Nainital weather Haridwar weather Udham Singh Nagar weather weather Pithoragarh weather Chamoli weather Tehri weather

Uttrakhand weather-राज्य मे इस समय ठंड बढ़ रही है।सुबह शाम के अलावा तराई इलाकों में आ रहे कोहरे से दिन में भी अब ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं आज दिसंबर का महीना भी समाप्ति की तरफ है। वहीं मौसम विभाग ने भी येलो अलर्ट जारी करते हुए घना कोहरा छाया रहने, शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

मौसम पूर्वानुमानः राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा बर्फबारी होने की संभावना है। बर्फबारी 3500 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जानें युवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मौसम चेतावनीः

राज्य के हरिद्वार, उधम सिंह नगर जनपदों तथा नैनीताल, चम्पावत, देहरादून एवं पौड़ी जनपदों के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं शीत दिवस दिवस की स्थिति रहने की संभावना है |

राज्य के हरिद्वार, उधम सिंह नगर जनपदों तथा नैनीताल, चम्पावत, देहरादून एवं पौड़ी जनपदों के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है |

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

देहरादून मौसम पूर्वानुमानः आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे । हल्का कुहरा / कुहासा छाये रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 21°C रहने की संभावना है।

Ad_RCHMCT