रेड रोज पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव मे रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर-रेड रोज पब्लिक स्कूल मे वार्षिकोत्सव मे देशभक्ति व रंगारंग कार्यक्रमो ने दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र मे उत्कृष्ठ कार्यो के लिये डाॅॅ. जफर सैफी सहित अन्य समाजसेवियो को अंगवस्त्र शाॅल पहनाकर सम्मानित किया गया।

नगर के मौहल्ला गुलरघ्टी रोड स्थित स्कूल प्रांगण मे गत दिवस आयोजित कार्यक्रम मे स्कूल की प्रबधंक श्रीमती तब्बसुम के द्वारा स्कूल की उपलब्धियो पर प्रकाश डाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में होम स्टे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 197 में से 169 होम स्टे में मिली भारी अनियमितता।

स्कूल के मैनेजर साजिद हुसैन के द्वारा समाजसेवा के उत्कृष्ठ कार्यो क लिये कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभात ध्यानी, विशिष्ठ अतिथि मनमोहन अग्रवाल, मुनीष कुमार, डाॅ. जफर सैफी, शिक्षिका दीपा झीगंन, उत्कृष्ठ राजकीय सेवा के लिये मोहन पांडे, बृजमोहन रावत, वीरेन्द्र रावत, रमेश चन्द्र आर्या को अंगवस्त्र शाॅल पहनाकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व चमोली में कल अनेक स्थानों पर हल्की-मध्यम वर्षा-बर्फबारी व शेष पर्वतीय जिलों में कुछ जगहों पर वर्षा, मैदानी क्षेत्रों में बहुत हल्की वर्षा व पहाड़ों में 40-50 किमी/घंटा हवाओं का वॉच अलर्ट।

इस मौके पर वक्ताओ ने स्कूल के संस्थापक स्व. जाहिद हुसैन ठेकेदार व स्व. रतनलाल झीगंन को श्रृद्वाॅजलि देते हुये स्कूल मैनेजमेंट व टीचर्स के द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओ के शै़िक्षक व बौद्विक विकास के लिये कार्यो की सराहना की। स्कूल के म्यूजिक टीचर अवनेश कुमार आर्या व शबाना परवीन के संचालन मे इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओ के द्वारा देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रमो की आकर्षण प्रस्तुतियो ने दर्शको को मंत्रमुग्ध करके वाहवाही करने व थिरकने पर मजबूर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कृष्णापुर में भूस्खलन का खतरा टालने के लिए एक्शन में कुमाऊं आयुक्त, विशाल बोल्डरों को तकनीक से हटाने के दिए निर्देश।

इस अवसर पर स्कूल के मैनेजर साजिद हुसैन, तब्बसुम, प्रिंसीपल जगदीश, शिक्षिका सुहर्ष कुंद्रा, वीके शर्मा, अवनेश कुमार आर्या, शबाना परवीन, रिदा परवीन, गंुजन रजवार, रूखसाना, आलिया, आफिया, कसाफ, शिफा, ताहिर हुसैन, मनोज, नूरूल आदि मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT