दीजिए बधाई-रामनगर की बेटी नीलम भारद्वाज ने किया नया कीर्तिमान स्थापित, वनडे मैच में नागालैंड के विरुद्ध शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन करते हुए जड़ दी डबल सेंचुरी

ख़बर शेयर करें -

corbetthalcha.in

बीसीसीआई( BCCI) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सीनियर महिला वनडे टूर्नामेंट में आज रामनगर की बेटी नीलम भारद्वाज ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है, नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद में नीलम भारद्वाज ने वनडे मैच में नागालैंड के विरुद्ध शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन करते हुए डबल सेंचुरी जड़ दी।

वनडे में सबसे तेज़ दोहरा शतक लगाने वाली भारत की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई है , नीलम भारद्वाज ने अपनी 202 रनों की नॉट आउट पारी में 137 गेंदों का सामना करते हुए 27 चौके ओर 2 शानदार छक्के लगाये,
नीलम की इस ऐतिहासिक पारी की बदौलत उत्तराखंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 371 रनों के विशाल स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए नागालैंड की टीम मात्र 112 रनों पर सिमट गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

कप्तान एकता बिष्ट ने 5 विकेट लिये, उत्तराखंड ने इस मैच को 259 रनों के बड़े अन्तर से जीता, नीलम भारद्वाज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। नीलम भारद्वाज डीडीसीएम कॉर्बेट क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट सीखती है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

नीलम के कोच मो.इसरार अंसारी ने बताया कि नीलम ने मात्र 18 वर्ष की आयु में शानदार दोहरा शतक लगाया है और वह ऐसा करने वाली भारत की सबसे युवा क्रिकेटर बन गई है , इस शानदार प्रदर्शन से नीलम ने आगामी अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है ।

Ad_RCHMCT