दर्दनाक हादसाः अनियंत्रित कार पलटने से दो युवकों की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रूड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव से पाड़ली गुर्जर जा रही बरात की कार मंगलवार को अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  विकास की राह पर अल्मोड़ा: सीएम धामी ने दन्या को दी ₹4.96 करोड़ के कॉलेज भवन की सौगात; क्षेत्र के लिए की कई बड़ी घोषणाएं

हादसे के तुरंत बाद पुलिस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गुलशेर और अरशद को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो युवकों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  NEET 2026: परीक्षा में 'ब्लूटूथ' पकड़ने के लिए नैनीताल पुलिस ने निकाला नया तोड़, पढ़ लें ये खबर!

हादसे के बाद शादी की खुशियां पलभर में ही मातम में बदल गई। हादसे की खबर मिलते ही दोनों मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग सिविल अस्पताल पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पुष्पा कुमारी बनीं 'एसआईआर' (SIR) का कार्य 100% पूर्ण करने वाली पहली बीएलओ, उपजिलाधिकारी ने की सराहना

कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने बताया कि हादसा हाईवे पर कार के अनियंत्रित होने के कारण हुआ है। दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Ad_RCHMCT