बाइक से लौट रहे दंपत्ति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, पति की गई जान

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। गदरपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने बीती रात  बाइक सवार नव दंपति को रौंद दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि नव विवाहिता का उपचार चल रहा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

बताया जाता है कि 26 वर्षीय  सूरज पुत्र जयपाल  मूल निवासी- केसरपुर तहसील मीरगंज, जिला बरेली यूपी हाल  रविंद्र नगर रुद्रपुर सोमवार की रात बाइक से पत्नी के साथ डिबडिबा गया था। दोनों वहां से लौट रहे। गदरपुर रोड पर उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से दंपति मय बाइक के गिर गये। दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

जबकि उसकी पत्नी का उपचार चल रहा। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।  एसएसआइ कमाल हसन ने बताया कि मृतक आवास विकास क्षेत्र एक होटल में काम करता था। रविन्द्र नगर में किराए पर रहता था। उसकी डिबडिबा में ससुराल है और रात को खाना खाकर वापस लौट रहा था।

Ad_RCHMCT