खौफनाक वारदात: कैफे संचालक की गोली मारकर निर्मम हत्या

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।  ऋषिकेश में मुनि की रेती थाना क्षेत्र के तपोवन इलाके में बुधवार देर रात एक कैफे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नोएडा निवासी नितिन देव के रूप में हुई है, जो तपोवन स्थित डेक्कन वैली में रहते थे और वीरभद्र रोड पर कैफे संचालित करते थे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

पुलिस के अनुसार, नितिन बुधवार रात अपने कैफे से फ्लैट लौट रहे थे, जब फ्लैट के नीचे घात लगाकर बैठे स्कूटी सवार दो हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। नितिन को चार गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश पांडे ने बताया कि, “प्रथम दृष्टया यह मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि अन्य सभी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। परिजन को सूचित कर दिया गया है और वे घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

नितिन के पास डेक्कन वैली में कुल चार फ्लैट थे, जिनमें से तीन उन्होंने किराए पर दे रखे थे और एक में वे स्वयं अकेले रहते थे। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, जिसमें स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध हमलावर कैद हुए हैं। उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Ad_RCHMCT