लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

ख़बर शेयर करें -

लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

रोड शो के बाद होली मिलन समारोह में भाग लिया

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में बोले,देश के विकास के लिए मोदी सरकार फिर ज़रूरी

रामनगर

राज्यसभा सांसद और पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने रोड शो और होली मिलन समारोह में भाग लेकर चुनाव प्रचार का आगाज किया।  उन्होंने कहा कि उनका सांसद बनना रामनगर के विकास की गारंटी है, क्योंकि वह इस क्षेत्र से भली भांति वाकिफ रहे हैं।
दोपहर शिवलालपुर में पहले से इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं द्वारा लोकसभा प्रत्याशी श्री बलूनी के पहुंचने पर ढोल, नगाड़ों और छोलिया नृत्य के साथ जोरदार नारेबाजी करते हुए स्वागत किया।
यहां से खुले वाहन में सवार होकर जुलूस की शक्ल में नगर के मुख्य मार्ग और बाजार से होकर पीएनजी महाविद्यालय पहुंचा, जहां होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए अनिल बलूनी ने कहा कि देश के विकास की गति को जारी रखने के लिए मोदी जी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनानी होगी। प्रधानमंत्री उत्तराखंड से विशेष लगाव रखते हैं, आज हमारी जिम्मेदारी है कि राज्य से पांच कमल मोदी जी को भेंट करें। उन्होंने हर सीट पर पांच लाख के अंतर से जिताने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

श्री बलूनी ने कहा कि रामनगर से उनका पहले से लगाव है और सांसद बनने के बाद वह पर्यटन विकास के लिए इतना कार्य करेंगे कि यहां के हर घर का चूल्हा पर्यटन से जल सके।

सभा में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने बलूनी को कुमाऊं का दामाद बताते हुए उन्हें वोट का उपहार देनें की अपील की। उन्होंने कांग्रेस को समाप्तप्राय बताते हुए कहा कि खत्म होती पार्टी में अपना भविष्य अंधकारमय देखकर उसके नेता इधर उधर भाग रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने पार्टी प्रत्याशी श्री बलूनी का स्वागत करते हुये उन्हें उत्तराखंड के हितों के लिए काम करने वाला नेता बताया। सभा को चुनाव सहप्रभारी हेमंत द्विवेदी, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मदन जोशी, वीरेंद्र रावत , दीपा भारती, प्रभारी प्रताप बोरा, ने भी संबोधित किया।

Ad_RCHMCT