उत्तराखंड- एसटीएफ के हत्थे चढ़े साइबर धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड, इन देशों से जुड़े हैं तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड एसटीएफ के साइबर थाना ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए दिल्ली के जनकपुरी मेट्रो स्टेशन से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी साइबर धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड थे और अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह से जुड़े हुए थे। इनके तार दुबई, चीन और पाकिस्तान के सक्रिय साइबर ठगों से जुड़े पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

इन आरोपियों ने देहरादून निवासी एक पीड़ित से लगभग 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। पीड़ित ने naukri.com पर नौकरी की तलाश के दौरान इन ठगों के जाल में फंसकर बड़ी राशि का भुगतान किया था। आरोपियों ने पीड़ित से जानी-मानी कंपनियों के नाम से फर्जी ईमेल आईडी के माध्यम से संपर्क किया और फर्जी इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के नाम पर धोखा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अलमास आजम, अनस आजम, और सचिन अग्रवाल शामिल हैं। उनके कब्जे से 06 मोबाइल फोन, 42 बैंक पासबुक/चेकबुक/डेबिट कार्ड, 16 सिम कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में इन आरोपियों ने दुबई, चीन, और पाकिस्तान से अपने संबंधों को स्वीकार किया है। इनके मोबाइल में व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से किए गए साइबर लेन-देन की चैटिंग भी मिली है।

Ad_RCHMCT