रामनगर- कैंटर में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं के रामनगर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में कैंटर में मिला है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस को सूचना मिलने पर उन्होंने मौके पर जाकर जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

कोतवाली के एसएसआई मो. यूनुस ने बताया कि शव की स्थिति और आसपास के लोगों के बयान के अनुसार, मृतक नशे का आदी था। अनुमानित रूप से युवक बीती रात नशे में कैंटर में सो गया और अत्यधिक नशे के कारण उसकी मौत होने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

 शव की शिनाख्त बलविंदर सिंह उर्फ लल्ला (35 साल) पुत्र लखवीर सिंह निवासी जाटव बस्ती, भवानीगंज के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad_RCHMCT