माउंटेन बाइकिंग को नई पहचान दिलाने के लिए निकली साइकिल रैली

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल विकास निगम और यूथ हॉस्टल फाउंडेशन द्वारा रविवार प्रातः 42 किलोमीटर की साहसिक खेल गतिविधियां आजादी अमृत महोत्सव जी-20 भारत माउंटेन साइकिल रैली निकाली।

इस रैली को सशस्त्र सीमा बल के आईजी एवं महापौर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, कुमाऊँ मंडल विकास निगम जीएम एपी बाजपेई द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें काठगोदाम  से अमृतपुर छोटा कैलाश जंगलियागांव होते हुए भीमताल तक साइकिल रैली मैं  सैकड़ों साइकिल राइडर ने इस रैली में दिल्ली उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के प्रतिभागियों ने भाग लिया लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

पर्यटन से उत्तराखंड में माउंटेन बाइकिंग को नई पहचान दिलाने के लिए इस साइकिल रैली का आयोजन किया गया है जो कि साइकिलिस्ट और माउंटेन बाइकिंग करने वालों को नया रुट प्रदान करेगा और पर्यटन की दृष्टि से भी लोगों को माउंटेन बाइकिंग के रूप में नई पहचान दिलाएगी पर्यटन की दृष्टि से भी एक नए आयाम पर उत्तराखंड को अलग पहचान दिलाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय, सहायक क्रीडा अधिकारी जीवंती कार्की सहित आदि उपस्थित थे जिसका समापन भीमताल टीआरसी में हुआ।

Ad_RCHMCT