जोशीमठ में तत्काल खाली होगा डेंजर जोन, बनेगा बड़ा अस्थायी पुनर्वास केंद्र

ख़बर शेयर करें -



जोशीमठ में सरकार ने तत्काल एक बड़ा अस्थायी पुनर्वास केंद्र बनाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही जोशीमठ में अविलंब आपदा कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।


देहरादून में सीएम धामी ने जोशीमठ में हो रहे भूधंसाव को लेकर एक हाईलेवल बैठक की है। इस बैठक में सीएम ने अधिकारियों के साथ हालात से निपटने की रणनीति पर चर्चा की है। इस बैठक के दौरान सीएम ने डीएम चमोली को निर्देश दिए हैं जोशीमठ में किसी सुरक्षित स्थान पर एक बड़ा पुनर्वास केंद्र तत्काल स्थापित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं


इसके साथ ही जोशीमठ में तत्काल एक आपदा कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सीएम ने अधिकारियों को डेंजर जोन को तत्काल खाली कराने के लिए भी कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी


इस बैठक में मुख्य सचिव, सचिव आपदा प्रबंधन, सचिव सिंचाई, पुलिस महानिदेशक, आयुक्त गढवाल मण्डल, पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ, जिलाधिकारी चमोली सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने सचिव आपदा प्रबंधन, आयुक्त गढवाल मण्डल और जिलाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट ली है।

Ad_RCHMCT