प्रभु श्री रामलला के दर्शनों के लिए कैबिनेट के सहयोगियों के साथ श्री अयोध्या धाम रवाना हुए मुख्यमंत्री

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों एवं राज्यसभा सांसद के साथ आज प्रातः काल श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शनों के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

मुख्यमंत्री सुबह कैबिनेट में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे जहां से वे श्री अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री एवं उनके सहयोगी श्री अयोध्या धाम में प्रभु राम की पूजा अर्चना के बाद देर शाम देहरादून लौटेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री रामलला के दर्शन के पूर्व ही रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है।

Ad_RCHMCT