लापता सेना अस्पताल के कर्मचारी का गधेरे में मिला शव, सनसनी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत। दस दिन से लापता चल रहे सेना अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मी का शव शनिवार को रानीझील के पास गधेरे के किनारे पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम क्वैराला, गोविंदपुर, ब्लॉक हवालबाग निवासी 43 वर्षीय दीवान सिंह अधिकारी पुत्र स्वर्गीय गोविंद सिंह अधिकारी माल रोड स्थित सेना के चिकित्सालय में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्य करता था। वह सरकारी क्वार्टर में ही अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

विगत 28 अप्रैल की प्रातः वह घर से निकला और देर सायं तक वापस नहीं लौटा। खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने पर परिजनों ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच उसका शव शनिवार प्रातः रानीझील के पास गधेरे किनारे पड़ा मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

Ad_RCHMCT