हल्द्वानी में दो भाइयों की मौत ने फैलाई सनसनी, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। मुखानी थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव घर के भीतर मिलने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, मुखानी थाना क्षेत्र के बच्ची नगर के पास स्थित एक मकान में रहने वाले सुनील और मनोज मृत अवस्था में पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जबकि फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की गहन जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

प्रारंभिक जांच में दोनों भाई घर के अंदर मृत मिले। पड़ोसियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को सील किया और साक्ष्य एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मेगा प्रोजेक्ट्स पर मुख्य सचिव सख्त: रुद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू करने के निर्देश; शारदा घाट निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों भाई अक्सर शराब का सेवन करते थे, हालांकि पुलिस इस पहलू सहित सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एनसीसी का होगा विस्तार: सीएम धामी से मिले एनसीसी महानिदेशक, सीमांत क्षेत्रों में नई इकाइयों और एनसीसी अकादमी पर हुई चर्

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर की जा रही है और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT