दीनदयाल उपाध्याय जयंती: CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, अंत्योदय को बताया विकास का आधार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर दीनदयाल पार्क, देहरादून में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और विचारों को स्मरण करते हुए उन्हें “गरीबों, वंचितों और पिछड़ों के उत्थान के लिए समर्पित महान चिंतक” बताया।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सीएम धामी से की मुलाकात; मुख्यमंत्री ने मांगों के नियमानुसार परीक्षण और जल्द समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय की शिक्षाएं और जीवन मूल्य आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अंत्योदय यानी समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण की जो अवधारणा दी, वही आज हमारी विकास नीतियों की दिशा तय कर रही है।”

यह भी पढ़ें 👉  तमकनाला आपदा: सीएम धामी रख रहे सीधी नजर; राहत-बचाव, आवश्यक आपूर्ति और कनेक्टिविटी बहाली के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र की योजनाओं को धरातल पर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और ‘अंत्योदय’ की भावना को नीति और क्रियान्वयन का हिस्सा बनाया जा रहा है।

इस अवसर के उपरांत मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी पार्क में 'हर घर तिरंगा यात्रा': सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान; कहा — "उत्तराखंड के मूल स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं"

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक खजान दास सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT