पद्मश्री जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम धामी; दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें -

बुधवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के मझौन क्षेत्र में आयोजित एक शोक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। दोनों शीर्ष नेताओं ने देश के सुप्रसिद्ध निशानेबाज और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित स्वर्गीय जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय जसपाल राणा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

यह भी पढ़ें 👉  ​शोक में डूबा पुलिस महकमा: जांबाज फायरमैन जगजीत सिंह को एसएसपी नैनीताल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, राजकीय सम्मान के साथ बाजपुर में होगी अंतिम विदाई

श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट की और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय रक्षा मंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान इस अत्यंत कठिन और दुःख की घड़ी में पूरे परिवार को यह अपार कष्ट सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक खजान दास, सांसद डॉ. महेश शर्मा, अजय भट्ट, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी और विधायक पंकज सिंह सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT