देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य मे जनपद-स्तरीय मौसम पूर्वानुमान जारी, इन जिलों मे भारी वर्षा होने की संभावना का यलो अलर्ट।।

ख़बर शेयर करें -

मौसम की जानकारी

देहरादून-उत्तराखंड राज्य के मौसम विभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ मौसम विभाग देहरादून ने राज्य में दो दिन यानी 28 जुलाई और 30 जुलाई तक राज्य के कई पर्वतीय व मैदानी जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 29 जुलाई को उत्तरकाशी , चमोली और बागेश्वर , जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

30 जुलाई को राज्य के देहरादून ,नैनीताल , टिहरी , पौड़ी , चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के दृष्टिगत येलो अलर्ट जारी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

31 जुलाई को राज्य के नैनीताल ,देहरादून ,चंपावत ,टिहरी ,पौड़ी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 31 जुलाई तक बारिश का दौर बना रहेगा कहीं-कहीं भारी से बहुत बारिश की भी संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

इसके अलावा अन्य जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होगी और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ तेज बौछार पड़ने की संभावना है।

Ad_RCHMCT