मेला पुलिस ने श्री जागेश्वर धाम दर्शन के लिये आये श्रद्धालु के गुम हुए बैग को तलाश कर लौटाई श्रद्धालु के उदास चेहरे की खुशी।।

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए दर्शनार्थियों ने की प्रशंसा।
श्री जागेश्वर धाम में दर्शन करने आये श्रद्धालु प्रदीप कुमार मैनेजर SBI निवासी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी का बैग मेला क्षेत्र में कही खो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

जिसमें श्रद्धालु की नगदी व अन्य कीमती सामान था। श्रद्धालु द्वारा बैग के कही खो जाने की सूचना मेला पुलिस को दी तो मेला प्रभारी संजय जोशी द्वारा मेला ड्यूटी में लगे पुलिस बल को सूचना देकर तत्काल बैग की तलाश शुरु की गई।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जिसके फलस्वरुप मेला पुलिस द्वारा शीघ्र ही बैग को तलाश कर श्रद्धालु के सुपुर्द किया गया। बैग में रखी नगदी व कीमती सामान को वापस पाकर श्रद्धालु व अन्य दर्शनार्थियों द्वारा अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की गई।

Ad_RCHMCT