उत्तराखंड-यहाँ डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी,बाल-बाल बचे 60 से 65 यात्री, SDRF द्वारा घायलों को दिया गया प्राथमिक उपचार।।

ख़बर शेयर करें -

PWD तिराहा, ऋषिकेश में बस दुर्घटना, बाल-बाल बचे 60 से 65 यात्री, SDRF द्वारा घायलों को दिया गया प्राथमिक उपचार।

गुरुवार को थाना मुनिकीरेती से सूचना प्राप्त हुई कि एक बस PWD तिराहे के पास ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होने के कारण रोड पर पलट गई है जिसमे लगभग 60 से 65 यात्री सवार है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उक्त डबल डेकर बस (UP 54 T 8131) जिसमे सवार व्यक्ति उत्तरप्रदेश से आये हुए थे, अनियंत्रित होने से सड़क पर ही पलट गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

तथा उसमें सवार यात्री मामूली रूप से घायल हुए थे। बस को जेसीबी की सहायता से सीधा किया जा सका। SDRF टीम द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुँचाया गया।

Ad_RCHMCT