देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य के लिए तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी,इन जिलों मे गर्ज चमक के साथ तेज बौछार की संभावना।।

ख़बर शेयर करें -

मौसम अलर्ट

देहरादून-राज्य सरकार के मौसम विभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ मौसम विभाग ने 2 घंटे का तत्कालीन मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत तथा उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन चमक के साथ तेज बौछार की संभावना व्यक्त की है।

वही मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कई जनपदों में 27 जुलाई से 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 27 जुलाई बुधवार को राज्य के नैनीताल , उत्तरकाशी, चमोली ,रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

वही 28 जुलाई को नैनीताल ,उधम सिंह नगर , बागेश्वर ,चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

29 जुलाई को उत्तरकाशी नैनीताल बागेश्वर देहरादून तथा 30 जुलाई को उत्तरकाशी और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 30 जुलाई तक बारिश का दौर बना रहेगा कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा अन्य जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होगी और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ तेज बौछार पड़ने की संभावना है।

Ad_RCHMCT