उत्तराखंड-यहाँ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म,मुकदमा दर्ज।।

ख़बर शेयर करें -

HARIDWAR CRIME NEWS

उत्तराखंड राज्य के रुड़की से एक खबर आ रही है जहाँ रुड़की की रहने वाली युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि थाने से शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने के लिए आरोपी ने अपने पिता और दो अन्य लोगों से फोन कराकर जान से मारने की धमकी दिलवाई।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

वहीं सिडकुल पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि क्षेत्र के एक युवक से उसकी पहचान हुई।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

एक दिन अपने मेडिकल स्टोर पर बुलाकर उसने कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद युवती को नशा हो गया। नशे की हालत में मेडिकल से कुछ दूरी पर बने मकान में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। उसने युवती को दो दिन तक बंधक बनाकर रखा और डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

आरोप है कि किसी तरह युवती वहां से निकलने के बाद बीती 21 मई को सिडकुल थाने में शिकायत देने पहुंची। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT