देहरादून-कांग्रेस ने इन्हें नियुक्त किया कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और दी यह महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- राज्य में चल रही चुनाव को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है।जहां कांग्रेस में कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता शूरवीर सिंह सजवाण को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

अब कांग्रेस में चार नहीं पांच कार्यकारी अध्यक्ष हो गए हैं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र जारी कर दिया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस पार्टी में आपकी वरिष्ठता एवं पार्टी के प्रति निष्ठा व संगठनात्मक अनुभव के मद्देनजर पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा आपको उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

साथ ही आपको विधानसभा चुनाव 2022 में को-चेयरमैन, चुनाव अभियान समिति (गढवाल मण्डल) की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। उनके कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर समर्थकों ने उन्हें बधाइयां दीं हैं।

Ad_RCHMCT