हल्द्वानी-(दुखद) यहाँ रिटायर्ड दरोगा और पत्नी की मौत,परिवार में मचा कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-विकास खण्ड से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे रिटायर्ड दरोगा और उनकी पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई।

दोनों सुबह बिस्तर पर अचेत पड़े मिले थे। पुलिस का कहना है कि कमरे में गैस भर जाने से दपंती की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

रविवार की रात्रि दमुवाढूंगा वार्ड के हरदा चौराहे के पास रहने वाले 63 वर्षीय किशन राम चन्याल और उनकी 60 वर्षीय पत्नी रेवती खाना खाकर सो गए थे।

दोनों ने जलती अंगीठी को कमरे में ही रखा था। कमरे के दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह से बंद थे। सोमवार की सुबह बड़ी बहू गुंजन ने चाय देने के लिए सास को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

उसने दरवाजा खोला तो सास-ससुर बिस्तर पर अचेत पड़े थे। बहू के शोर मचाने पर परिवार के लोगों के साथ आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। बड़ा बेटा सूर्य प्रकाश माता-पिता को नैनीताल रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि अंगीठी की गैस के कारण पति और पत्नी की मौत हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Ad_RCHMCT