देहरादून-कोरोना हैल्थ बुलेटिन जारी,2 संक्रमितों की मौत,देखिये अपने जिले का हाल।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून:-उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है राज्य मे आज कोरोना के 221 नए मामले सामने आए हैं, 2 कोरोना संक्रमित की आज मृत्यु हुई है।

वर्तमान में राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1485 पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम स्थापना दिवस: उमड़ा आस्था का सैलाब, 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा नीब करौरी के दर्शन!

बुधबार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 221 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जबकि आज 363 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं ।
सबसे अधिक मामले आज  देहरादून  जनपद में 100 ,हरिद्वार से 14, नैनीताल जिले में 25, उधमसिंह नगर मे 10, पौडी से 09, टिहरी से 04 ,  पिथौरागढ़ से 02 , अल्मोड़ा 10 , चमोली से 9 , रुद्रप्रयाग से 33 ,उत्तरकाशी से 1 संक्रमित मिले  हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: भूसे के अनावश्यक भंडारण और राज्य से बाहर परिवहन पर अगले 15 दिनों के लिए रोक, जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त आदेश

राज्य में अब तक कुल 100478 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 95112मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 3576 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।

Ad_RCHMCT