देहरादून-(कोरोना अपडेट) तेजी से बढ़ रहे राज्य मे कोरोना के मामले,1180 पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है राज्य में आज कोरोना संक्रमण के 282 नए मामले सामने आए है । जिससे वर्तमान में राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1180 पहुंच गई ।

मंगलवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 282 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जबकि 223 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। दैनिक संक्रमण दर पर नजर डालें तो 13.08% पर पहुंच गई

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

राज्य मे आज देहरादून जिले में 137 ,हरिद्वार से 22, नैनीताल जिले में 35, उधमसिंह नगर से 32, पौडी से 03, टिहरी से 19 , चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 0, अल्मोड़ा 18, बागेश्वर से 01, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 2 ,उत्तरकाशी से 13 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

राज्य में अब तक कुल 96414 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 91511 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 3436 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं तथा 287 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Ad_RCHMCT