देहरादून-(WEATHER) राज्य के लिए 5 दिनों की जनपद-स्तरीय मौसम चेतावनी जारी, इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

ख़बर शेयर करें -

WEATHER ALART

देहरादून-राज्य में मौसम को लेकर एक बार फिर उत्तराखंड मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 7 सितंबर तक जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 4 सितंबर को उत्तराखंड राज्य के देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ ,बागेश्वर तथा चमोली जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

मौसम विभाग ने राज्य के और जनपदों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा ओलावृष्टि तथा तेज बौछार होने की संभावना व्यक्त की है।

मौसम विभाग के अनुसार 5 सितंबर का मौसम पूर्वानुमान जारी करते देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली तथा बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा तथा अन्य जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि तथा तेज बौछार होने की संभावना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

वहीं मौसम विभाग ने 6 सितंबर को जारी अपने पूर्वानुमान में कहा है कि राज्य के जनपद में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने की संभावना पर्वतीय क्षेत्र में जताई जा रही है।

जबकि 7 सितंबर को पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग ने 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि 4 सितंबर को संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

वहीं नदी नालों से दूर रहने और पहाड़ों पर यात्रा करते समय सावधानी बरतने की बात कही है।

Ad_RCHMCT