देहरादून:-(WEATHER ALERT) राज्य के लिए तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी,इन जिलों मे बारिश और बर्फबारी की संभावना

ख़बर शेयर करें -

weather,weather alert, uttarakhand weather

देहरादून:-राज्य में मौसम के उतार चढाव के बीच मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए अगले 3 घंटों तक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने तथा हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

मौसम विभाग ने सुबह 6:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ेगी और वर्षा बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

मौसम विभाग ने पिछले समय से पांडुकेश्वर में 24, चौखुटिया में 21, भिकियासैंण में 20 थराड़ीसैण और बेतालघाट में 19.5 नैनीताल में 17.5 मासी में 17 गंगोलीहाट, जखोली में 17.5 उत्तरकाशी,डांडा, अगस्तमुनि में 14, कौसानी, पिथौरागढ़ में 14.5 सतपुली, ताकुला में 13.5 शीतला खेत, सोनप्रयाग, कीर्तिनगर और पौड़ी में 12 चिन्यालीसौड़, घाट और काशीपुर में 11 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक
Ad_RCHMCT