देहरादून(WEATHER ALERT) भारी बारिश का अलर्ट जारी, हो सकती है इन जिलों में भारी से भारी बरसात।।

ख़बर शेयर करें -

WEATHER ALERT

देहरादून:-उत्तराखंड राज्य मे एक बार फिर मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन बारिश जमकर होने की संभावना जताई जा रही है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पर्वतीय और मैदानी जिलों में अगले 4 दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

यही नहीं 17 सितंबर के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के भारी बरसात के अलर्ट के चलते चंपावत, पिथौरागढ़ ,रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में स्कूल बंद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

मौसम विभाग ने 16 सितंबर को राज्य में ऑरेंज के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि 17 सितंबर को रेड के साथ ऑरेंज अलर्ट है तो वहीं 18 सितंबर को टिहरी बागेश्वर पौड़ी के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि भारी बरसात के अलर्ट के चलते सावधानी बरतने की जरूरत है संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन चट्टान गिरने या सड़क के बंद होने की आशंका जताई गई है वहीं लोगों से सावधानी बरतने की भी बात कही गई है।

Ad_RCHMCT