देहरादून:-(Weather) इन जिलों मे आकाशीय बिजली चमकने,ओलावृष्टि,तीव्र बौछार के साथ भारी बर्षा होने और झक्कड़ हवा चलने की संभावना का अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

Weather,uttarakhand weather alert,nainital weather,almora weather, haridwar weather

देहरादून:-उत्तराखंड राज्य में मौसम एक बार फिर बदलने की संभावना है जिसके चलते कुछ गर्मी से भी राहत मिलने की संभावना है। मौसम के लिहाज से पहाड़ से लेकर मैदान तक अगले 72 घंटे भारी पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के जनपदों में 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक मौसम का ऑरेंज तथा यलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं भारी बारिश, ओलावृष्टि और 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से (झक्कड़) आंधी तूफान ,आकाशीय बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 19 और 20 अप्रैल को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि और झक्कड़ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चलने की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर ,चमोली , उत्तरकाशी तथा रुद्रप्रयाग जनपद में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है तथा राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं बर्षा की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

uttarakhand weather alert

Ad_RCHMCT